April 19, 2024

चमोली के कर्णप्रयाग में वाहन खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, एक शव बरामद

1 min read
  • जनपद चमोली में गैरसैण मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया शव बरामद।

Accident in Chamoli: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की जान चली गई। हादसा चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में हुआ। जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया कि, दुर्घटना रात को हुई और सुबह घास लेने गई महिलाओं से घटना की जानकारी मिल पाई।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार, आज 27 दिसम्बर सुबह थाना कर्णप्रयाग से SDRF टीम को सूचना मिली कि, गैरसैण मार्ग के पास एक वाहन खाई मे गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी रतन शाही के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। SDRF टीम ने स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

  • दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या: UK07 AD 4432
  • मृतक का विवरण: संजय सिंह रावत, उम्र -40
  • पता: ग्राम सीरी, तहसील – कर्णप्रयाग, जिला – चमोली उत्तराखण्ड।

Accident in Karanprayag sanjay Rawat siri

SDRF टीम का विवरण:

1. मुख्य आरक्षी रतन शाही
2. आरक्षी विकास रावत
3. आरक्षी विकास कुमार
4. आरक्षी हर्ष लाल
5. आरक्षी दीपक कुमार
6. आरक्षी राजेंद्र सैलानी
7. पैरामेडिक्स कमल सिंह
8. चालक भूपेंद्र।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.